Thursday, August 27, 2026
HomeLatest NewsGurpatwant Pannu ਤੇ Valmiki समाज के नेताओं में गरमागरमी, दे डाली...

Gurpatwant Pannu ਤੇ Valmiki समाज के नेताओं में गरमागरमी, दे डाली सीधी चेतावनी!

अमृतसर में भगवान वाल्मिकी आदि धर्म समाज के प्रमुख नेता स्वामी मेघनाथ ने खालिस्तानी समर्थक गुरपंतवंत सिंह पन्नू को चेतावनी दी है. 

हाल ही में बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। खालिस्तानी समर्थक गुरपंतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली और एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा गया था कि 14 अप्रैल तक डॉ. बी. अंबेडकर की मूर्तियां गिरा दी जाएंगी। जिसके बाद पूरे पंजाब में वाल्मीकि समुदाय और दलित समाज के नेताओं में भारी विरोध देखने को मिल रहा है।
अमृतसर में भगवान वाल्मिकी आदि धर्म समाज के प्रमुख नेता स्वामी मेघनाथ ने खालिस्तानी समर्थक गुरपंतवंत सिंह पन्नू को चेतावनी दी है. उन्होंने पन्नू को चेतावनी दी कि वह अपने कृत्य से बाज आए अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। स्वामी मेघनाथ व उनके साथियों ने कहा कि खालिस्तानी समर्थक गुरपंतवंत सिंह पन्नू भड़काऊ भाषण देकर युवाओं को डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ने के लिए उकसा रहा है।

जिसके चलते कुछ दिन पहले उपद्रवियों ने फिल्लौर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखकर उसे क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की थी। इसकी जिम्मेदारी लेते हुए गुरपंतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मूर्तियां तोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से अपील की है कि गुरपंतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना अत्यंत निंदनीय है – विनीत जोशी

पंजाब भाजपा नेता विनीत जोशी ने कहा कि अंबेडकर जी की एक और प्रतिमा को तोड़ा गया है। बटाला के कपूरी गेट पर डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ना अत्यंत निंदनीय कृत्य है। पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular