Saturday, August 29, 2026
HomeLatest NewsBank में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.5 लाख की ठगी करने...

Bank में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.5 लाख की ठगी करने के आरोप में केस

डेराबस्सी नगर परिषद के अंतर्गत देवीनगर गांव के एक व्यक्ति को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला द्वारा 7.5 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है।

डेराबस्सी नगर परिषद के अंतर्गत देवीनगर गांव के एक व्यक्ति को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला द्वारा 7.5 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे हवलदार मुकेश कुमार ने बताया कि गांव देवीनगर निवासी गुरनाम सिंह पुत्र अजमेर सिंह ने एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात अंबाला निवासी अशोक से हुई। जिसने उसे बताया कि अगर कोई लड़का या लड़की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करना चाहता है तो वह उससे संपर्क करें।
क्योंकि उसकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक उच्च अधिकारी से जान-पहचान है। उक्त व्यक्ति आशा मक्कड़ पत्नी विजय कुमार वासी अम्बाला के साथ उनके ढाबे पर आया, जिन्होंने कहा कि उनके बेटे हरजिंदर सिंह को बैंक में नौकरी लगवाने के लिए 10 लाख रुपए लगेंगे, जिसके बाद उनका सौदा 7.5 लाख रुपए में तय हो गया। जिसके बाद उन्होंने उक्त व्यक्ति को 7.5 लाख रु. दे दिए। उसके बाद न तो उसके बेटे को नौकरी दी और न ही पैसे लौटाए। उक्त मामले की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular