Saturday, August 29, 2026
HomeLatest Newsहमारा लक्ष्य खिताब जीत प्रशंसकों से खुली बस परेड में जश्न मनाना...

हमारा लक्ष्य खिताब जीत प्रशंसकों से खुली बस परेड में जश्न मनाना : Arshdeep Singh

 तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह IPL में 18 साल से चले आ रहे खिताबी अंतराल को खत्म करने और चंडीगढ़ में खुली बस परेड में प्रशंसकों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए अपनी टीम की ताकत पर भरोसा कर रहे हैं।

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल में 18 साल से चले आ रहे खिताबी अंतराल को खत्म करने और चंडीगढ़ में खुली बस परेड में प्रशंसकों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए अपनी टीम की ताकत पर भरोसा कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब ही ऐसी टीमें हैं जिन्होंने टूर्नामैंट के इतिहास में कभी खिताब नहीं जीता है। अर्शदीप, जो भारत की सफेद गेंद वाली लाइन-अप में एक मुख्य खिलाड़ी बन गए हैं, अपनी प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उन्हें उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में इस सीजन में चीजें बदल जाएंगी।
अर्शदीप ने जेन बोल्ड पर कहा, ‘जिंदगी में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया है; यह अभी भी वैसा ही है, लेकिन यह मजेदार है। जैसा कि वे कहते हैं, बदलाव ही एकमात्र स्थिर चीज है। इस स्तर पर खेलते समय स्थिर रहना और उतार-चढ़ाव को संभालना बहुत जरूरी है। मैं इस सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हूं। ऊर्जा शानदार है और ड्रैसिंग रूम का माहौल अविश्वसनीय है। हमारा लक्ष्य सिर्फ 16 मैच खेलना, खिताब जीतना और चंडीगढ़ में ओपन-बस परेड में उनके साथ जश्न मनाना है।’
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular