Friday, October 16, 2026
HomeLatest NewsJalandhar: बिजली गिरने से करंट ने ली बच्चे की जान, तीसरी क्लास...

Jalandhar: बिजली गिरने से करंट ने ली बच्चे की जान, तीसरी क्लास में पढ़ता था आरव

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों द्वारा आरव को सिविल अस्पताल जालंधर लाया गया।

जालंधर के गुरु नानकपुरा पश्चिम में एक 9 वर्षीय बच्चा 66 केवी बिजली की तार के संपर्क में आ गया। जिनकी आज यानि शनिवार सुबह अमृतसर में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। तार के संपर्क में आने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार 9 वर्षीय बच्चा आरव पावरकॉम की जमीन पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पार्क के पास आ गया और फिर उसने एक पत्थर को रस्सी में लपेटकर वहां से गुजर रही 66 केवी बिजली लाइन के तार की ओर फेंक दिया। संभवतः वस्तु बिजली के तारों से टकरा गई या उनके संपर्क में आ गई।
इसके बाद विस्फोट हुआ और बच्चे को जोरदार बिजली का झटका लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। यह सौभाग्य की बात थी कि बच्चे के आसपास कोई अन्य बच्चा नहीं था। मृतक बच्चे की पहचान आरव के रूप में हुई है।

बिजली के झटके से बच्चा झुलसा

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने आरव को सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया। जहां उनका इलाज शुरू हुआ। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। अब अमृतसर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
तीसरी कक्षा के छात्र आरव के दादा हरि सिंह ने बताया कि शाम चार बजे आरव भी बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था। उसने प्लास्टिक जैसी कोई चीज ऊपर की ओर फेंकी और अचानक बिजली उस पर गिरी। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर घटना स्पष्ट हो गई। जब बच्चे को करंट लगा तो आसपास के लोग भी डर गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular