Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest NewsKapurthala: Hindu नेता के Medical Hall पर ड्रग विभाग का छापा, मामला...

Kapurthala: Hindu नेता के Medical Hall पर ड्रग विभाग का छापा, मामला दर्ज

मेडिकल हॉल के खिलाफ आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट लाइसेंसिंग अथॉरिटी जालंधर को भेज दी गई है।

Punjab Government के निर्देशानुसार चल रही नशा विरोधी मुहिम के तहत चल रही चेकिंग के मद्देनजर जिला ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने सिटी थाना पुलिस की टीम के साथ कपूरथला के अमृतसर रोड पर स्थित पब्लिक मेडिकल हॉल पर छापा मारा और गहन जांच की। जहां सेल खरीद रिकॉर्ड की जांच करने पर प्रीगैबलिन साल्ट युक्त 6 प्रकार की फॉर्मुलेशन दवाएं बरामद हुईं। दुकान मालिक इसका रिकार्ड दिखाने में असफल रहा। बताया जा रहा है कि उक्त मेडिकल हॉल एक हिंदू नेता का है।

मैडम कालिया ने बताया कि वीरवार को उन्होंने थाना सिटी कपूरथला के पुलिस अधिकारियों के साथ अमृतसर रोड केपीटी स्थित मेडिकल स्टोर मैसर्स पब्लिक मेडिकल हॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 1.5 लाख रुपए कीमत की प्रीगाबेलिन साल्ट युक्त 6 प्रकार की दवाइयां बरामद की गईं। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के अंतर्गत बिक्री/खरीद रिकॉर्ड प्रस्तुत न करने के कारण 2300/- रुपये जब्त किए गए।

उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल हॉल के खिलाफ आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट लाइसेंसिंग अथॉरिटी जालंधर को भेज दी गई है। इसके साथ ही प्रीगाबेलिन साल्ट फार्मूला की बिक्री/खरीद पर प्रतिबंध के संबंध में डीसी कपूरथला के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में मेडिकल हॉल के मालिक के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन द्वारा बीएनएस की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त नेता ने बताया कि उन्होंने उक्त मेडिकल हॉल कुछ समय पहले ही खरीदा था। ड्रग विभाग की टीम को जांच के दौरान कुछ पुरानी दवाएं मिलीं। जिसके बारे में उन्हें पता नहीं था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments