Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest NewsPunjab में श्रम निरीक्षकों की कमी जल्द होगी दूर: Tarunpreet Singh Saund

Punjab में श्रम निरीक्षकों की कमी जल्द होगी दूर: Tarunpreet Singh Saund

Punjab के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया।

पंजाब के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि पंजाब में श्रम निरीक्षकों की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। प्रिंसिपल बुध राम द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 52 श्रम निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है और जल्द ही यह कमी पूरी कर दी जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि श्रम विभाग, पंजाब के अधीन कुल 95 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से वर्तमान में 35 श्रम निरीक्षक कार्यरत हैं। श्रम निरीक्षकों की कमी के कारण कई कर्मचारियों को उनकी स्थायी तैनाती वाली जगह के अलावा अतिरिक्त सर्कल का प्रभार भी दिया गया है, जिससे प्रत्येक सर्कल में उनकी नियमित उपस्थिति संभव नहीं हो पा रही है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा खाली पदों को भरने के लिए अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड द्वारा 09-03-2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होने के बाद विभाग को 52 नए श्रम निरीक्षक उपलब्ध हो जाएंगे। इसके अलावा, निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम विभाग ने “पंजाब श्रमिक सहायक” मोबाइल ऐप शुरू किया है, जिसके माध्यम से श्रमिक घर बैठे ही लाभार्थी के रूप में पंजीकरण/नवीनीकरण करा सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments