मेरठ के चर्चित सौरभ मर्डर केस में नए मोड़ सामने आ रहे हैं।
मेरठ के चर्चित सौरभ मर्डर केस में नए मोड़ सामने आ रहे हैं। साहिल के परिवार का मामला अब भी एक रहस्य बना हुआ है, क्योंकि उनके घर पर ताला लगा हुआ है और पिता नोएडा में रहते हैं। इस बीच, साहिल की नानी ने बुधवार को जेल में बंद अपने पोते साहिल से मिलने मेरठ का दौरा किया, लेकिन उनके बयान ने सभी को चौंका दिया।
साहिल की नानी ने कहा कि उन्हें साहिल से ज्यादा दुख सौरभ के बारे में है। उनका कहना था कि सौरभ के साथ बहुत बुरा हुआ है और वह इस मामले में ज्यादा दुखी हैं। साहिल के पिता के बारे में पूछने पर नानी ने बताया कि वह नोएडा में रहते हैं और महीनों बाद ही आते हैं। साहिल की नानी ने यह भी खुलासा किया कि साहिल को दो तरह के नशे का आदी था – एक नशा दवाओं का और दूसरा औरत का।


