Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest Newsबजट पर बोले केंद्रीय राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu, कहा- ‘खाली बर्तन...

बजट पर बोले केंद्रीय राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu, कहा- ‘खाली बर्तन ज्यादा शोर करते हैं’

खाली बर्तन सबसे ज्यादा शोर मचाते हैं कहावत पंजाब विधानसभा में प्रस्तुत बजट से सटीक बैठती है।

खाली बर्तन सबसे ज्यादा शोर मचाते हैं कहावत पंजाब विधानसभा में प्रस्तुत बजट से सटीक बैठती है। पंजाब के लोगों का मजाक उड़ाया गया है। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बजट पर प्रतिक्रि या व्यक्त करते हुए कहा कि 3 साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद, आप सरकार महिलाओं को 1,000 रु पए प्रतिमाह देने के अपने बड़े वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।
महज 3 साल में आप सरकार ने राज्य का कर्ज लगभग 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ा दिया है जो पिछले 30 वर्षो में जमा हुए 3 लाख करोड़ रु पए के बराबर है। बढ़ते अपराध और मादक पदार्थो की तस्करी के मद्देनजर बजट में कानून और व्यवस्था के मुद्दों को हल करने के लिए कोई ठोस उपाय प्रस्तुत नहीं किया गया है, जो पंजाब के नागरिकों के विश्वास के साथ विश्वासघात है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मालवा नहर परियोजना की आधारशिला रखी और क्षेत्र में सिंचाई में सुधार का वादा किया। हालांकि, आश्चर्यजनक रूप से, 2025 के बजट में इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए कोई धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई। लाखों नौकरियां पैदा करने का आप का वादा पूरा नहीं हुआ है और राज्य में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। फसल विविधीकरण, आधुनिक सिंचाई प्रणाली और सार्थक ऋण राहत जैसे मुद्दों को हल करने में आप सरकार की विफलता कृषि संकट को और गहरा कर रही है। बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य की पूर्ण उपेक्षा झलकती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments