Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsSai Sudarshan और Butler की मेहनत बेकार; पंजाब किंग्स ने गुजरात...

Sai Sudarshan और Butler की मेहनत बेकार; पंजाब किंग्स ने गुजरात को उनके घर में दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का पांचवा मुक़ाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

डेथ ओवर्स में अर्शदीप सिंह और विजयकुमार विशक की घातक गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की 81* रनों की साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए।
यह पंजाब का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। पिछले सत्र में पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 262/2 का स्कोर बनाया था। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 232 रन ही बना सकी।
244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। मैक्सवेल ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में गिल को प्रियांश आर्या के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 14 गेंदों में 33 रन बनाए।
इसके बाद मोर्चा जोस बटलर और साई सुदर्शन ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। उन्होंने शतक की ओर बढ़ रहे सलामी बल्लेबाज सुदर्शन को 74 रन के निजी स्कोर पर रोका। इस मैच में बटलर ने 54, रदरफोर्ड ने 46, राहुल तेवतिया ने छह रन बनाए। वहीं, शाहरुख खान और अरशद खान क्रमश: छह और एक रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके जबकि मार्को यानसेन और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली।
पंजाब की पारी = 243/5 (20)
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 244 रनों का लक्ष्य दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह पंजाब का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पिछले सत्र में पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 262/2 का स्कोर बनाया था। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या के बीच पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हुई।
कगिसो रबाडा ने विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन को अरशद खान के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य ने संभाला। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 21 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी हुई। प्रियांश आर्या शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे और अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक के लिए तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन राशिद खान ने उन्हें साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट करा दिया। वह 23 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाने में कामयाब हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular