Sunday, July 19, 2026
HomeLatest NewsPunjab Budget 2025-26: वित्त मंत्री Harpal Cheema आज पेश करेंगे बजट

Punjab Budget 2025-26: वित्त मंत्री Harpal Cheema आज पेश करेंगे बजट

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार आज अपना चौथा बजट पेश करेगी।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार आज अपना चौथा बजट पेश करेगी। आपको बता दें कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। पंजाब सरकार इस साल के बजट में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है।

नशामुक्ति-इंडस्ट्री पर रहेगा फोकस

जानकारी के अनुसार इस साल के बजट में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं, खासकर नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए। बजट में नशे को रोकने पर खास असर दिखेगा। वहीं बजट में पहली बार ड्रग सेंसस पर भी बात हो सकती है, बता दे कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले रैली में ड्रग सेंसस की बात कही थी। बॉर्डर पर से आने वाले नशे को रोकने के लिए होमगार्ड की नियुक्तियां हो सकती है। नशे की रोकथाम के लिए अलग से बजट पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं पंजाब सरकार इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की संख्या बढ़ा सकती है। इमरजेंसी नंबर 112 को मजबूत करने के लिए भी बजट में खास प्रावधान रहेगा। पंजाब सरकार ने पहले ही ‘ड्रग्स के विरुद्ध युद्ध’ अभियान शुरू कर दिया है, जिसका उद्देश्य राज्य से नशीले पदार्थों का उन्मूलन करना है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular