Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest Newsकेंद्र सरकार ने मुसलमानों के लिए किया बड़ा ऐलान, 32 लाख को...

केंद्र सरकार ने मुसलमानों के लिए किया बड़ा ऐलान, 32 लाख को देगी ‘सौगात ए मोदी’ का तोहफा

लोगों को सौगात ए मोदी किट में सेवइयां, आटा, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी जैसे खाने के सामान के साथ कपड़े भी होंगे।

बीजेपी ने ईद से पहले मुसलमानों को ‘सौगात ए मोदी’ योजना का तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि वह 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर “सौगात ए मोदी” यानी मोदी किट देगी। जानकारी के अनुसार इस किट में सेवइयां, आटा, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी जैसे खाने के सामान के साथ कपड़े भी होंगे।
बीजेपी के अनुसार इस फैसले से मुस्लिम समाज के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, ये निर्णय विपक्ष के उन लोगों को भी पार्टी का जवाब है जो सरकार को मुसलमानों का विरोधी होने का प्रचार करती है।
सरकार का लक्ष्य देश के गरीब मुसलमानों की मदद करना 
दरअसल, आज बीजेपी ने दिल्ली में सौगात ए मोदी कार्यक्रम की शुरुआत की है। बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों के अनुसार इसका लक्ष्य देश के गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर ‘मोदी किट’ देना है। यह किट ईद जैसे मुसलमानों के बड़े त्योहार पर जरूरतमंद मुसलमानों को बड़ा तोहफा है। सरकार की इस छोटी सी मदद से गरीब लोग खुशी के साथ अपना त्यौहार मना सकेंगे।
सरकार के इस कदम पर विपक्ष ने साधा निशाना
सरकार के इस कदम पर विपक्ष ने निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने कहा की बीजेपी देश में माहौल सौहार्दपूर्ण रहने दें वही असली गिफ्ट होगा। वहीं, कांग्रेस और टीएमसी ने कहा की मोदी सरकार असल मुद्दे से भाग रही है। वह सिर्फ मुद्दे से लोगों को डाइवर्ट करने के लिए ईद पर ये नाटक कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments