Sunday, September 6, 2026
HomeLatest Newsपंजाब विधानसभा में गूंजा सरकारी बसों का मुद्दा, सफर करने वाले यात्री...

पंजाब विधानसभा में गूंजा सरकारी बसों का मुद्दा, सफर करने वाले यात्री दें ध्यान

पंजाब विधानसभा सरकारी बसों का मुद्दा उठाया गया।

पंजाब विधानसभा सरकारी बसों का मुद्दा उठाया गया। सदन में फाजिल्का के विधायक नरिंदरपाल सवाना ने फाजिल्का में सरकारी बसों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यहां सरकारी बसों की कमी के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से सवाल किया कि फिरोजपुर से फाजिल्का और फाजिल्का से फिरोजपुर के लिए बसों की संख्या कब बढ़ाई जाएगी।
इसे लेकर जवाब देते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फिलहाल फाजिल्का से फिरोजपुर के लिए आखिरी बस शाम 7 बजे चलती है तथा फिरोजपुर से फाजिल्का के लिए आखिरी बस शाम 8.15 बजे चलती है। यह एक मोनोपॉली रूट है और यहां केवल निजी बसें ही चल सकती हैं। यहां सरकारी सों को परमिट नहीं दिया जा सकता। वहीं जरुरत पड़ी तो यहां बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
इस पर विधायक सवना ने सवाल उठाया कि अगर फाजिल्का से चंडीगढ़ के लिए 3 ऑर्बिट बसें चलाई जाएं तो सरकारी बसें भी चलाई जा सकती हैं। मंत्री भुल्लर ने कहा कि बादल सरकार के दौरान इन बसों को गलत तरीके से परमिट जारी किए गए थे, जिसका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इन 73 निजी बसों के परमिट रद्द कर दिए जाएंगे तथा बसें बंद हो जाएंगी। इसके बाद यहां सरकारी बसें चलेंगी और उनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular