Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsPortugal भेजने के नाम पर ट्रैवल एजैंट ने की 12.25 लाख की...

Portugal भेजने के नाम पर ट्रैवल एजैंट ने की 12.25 लाख की ठगी

एक युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर ट्रेवल एजैंट द्वारा 12.25 लाख की ठगी होने का मामला समाने आया है।

एक युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर ट्रेवल एजैंट द्वारा 12.25 लाख की ठगी होने का मामला समाने आया है। हालांकि युवक को पहले जालंधर बुला कर बंधक बनाकर केस कत्ल किए और डरा धमका कर परिवार को पुर्तगाल पहुंचने की बात कहने के आरोप भी लगाए गए है। पीड़ित युवक ने एजैंट पर करीब 6 माह तक नशा देकर नशे का आदी बनाने के आरोप लगाए है। थाना फत्तूढींगा पुलिस ने पीडित की शिकायत के आधार पर जांच उपरांत आरोपी ट्रेवल एजैंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुलतानपुर लोधी गुरमीत सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि ठगी के अलावा लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित जोबनप्रीत सिंह निवासी गांव फत्तूढींगा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमृतधारी निहंग सिंह है और पुर्तगाल जाना चाहता था। पिता जसवीर सिंह ने पलविंदर सिंह वासी मोहल्ला संतपुरा गली नं. 2 नजदीक मार्कफैड चौंक के साथ विदेश भेजने को लेकर बातचीत की, जो कि उसके पिता को पहले से ही जानते थे।
पिता ने उनसे कहा कि बेटे को विदेश भेजने के लिए कोई बढिया ट्रेवल एजेंट बारे बताए। फिर उसने साल 2023 में ट्रेवल एजेंट बिक्र मजीत सिंह उर्फ सैम वासी एजीआई फ्लैट एफ-1012 नजदीक हवेली जालंधर के साथ बातचीत करवाई। जिसने उसे कहा कि वह कई लोगों को पहले भी पुर्तगाल भेज चुका है। उसे भी पुर्तगाल भेज देगा।
एजेंट से 9 लाख रु पए में बातचीत तय हो गई। दस्तावेजों सहित 4 लाख रु पए ट्रेवल एजैंट ने एडवांस ले लिए, बाकी 5 लाख रु पए पुर्तगाल पहुंचने पर वेतन से काटने थे। उक्त एजेंट के साथ उसके पारिवारिक सदस्य भी शामिल थे। उन्होंने मुङो जालंधर एजीएम फ्लैट के नजदीक हवेली में बुलाया।
जहां उन्होंने मुङो बांध कर मेरे केस कत्ल किए और श्री साहिब की बेअदबी की। मुङो नशा खिला कर नशे का आदि बना दिया। यह सिलिसला 6 माह तक चलता रहा। उक्त ट्रेवल एजेंट अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर मुङो डरा धमका कर परिवार से बात करवाता रहा और कहते रहे कि वह अपने परिवार को बताए कि वह पुर्तगाल में है।
फिर उक्त लोग मेरे पिता के पास जाने लगे और पिता से कहने लगे कि और लोग तैयार करो, क्योंकि पुर्तगाल में काम करने के लिए लोगों की जरुरत है। 6 माह बाद उन्होंने मुङो थाइलैंड भेज दिया। थाइलैंड भेजने के बाद मुङो वहां पर बंदी बना लिया और मारने की कोशिश की।
तो होटल वालों ने कहा कि तुम भाग जाओ, नहीं तो यह तुम्हें मार देंगे। पिता के कहने पर उक्त ट्रेवल एजेंट को हरदीप सिंह पुत्र नरिंजन सिंह ने 2 लाख रु पए कैश व 3 लाख रुपए एजेंट के खाते में भेजे। कर्मबीर सिंह पुत्न इंद्रजीत सिंह ने 1 लाख रु पए एजेंट के खाते में भेजे, अमृतपाल सिंह पुत्न कुलविंदर सिंह ने 1 लाख रु पए कैश दिए व 2 लाख रु पए उनके खाते में डाले।
शरणजीत सिंह पुत्न कुलदीप सिंह वासी गांव फत्तूढींगा ने 50 हजार रु पए कैश दिया। अमनदीप सिंह वासी गांव पेहवा हरियाना ने 2.50 लाख रु पए कैश दिया।
अब उन्हें पता चला है कि उक्त एजेंटों ने आसपास के गांवों से भी विदेश भेजने के नाम पर काफी लोगों से ठगी मारी है। पैसे व दस्तावेज एकत्न किए है। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पडताल की तो जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ट्रेवल एजैंट बिक्र मजीत सिंह उर्फ सैम ने शिकायतकर्ता समेत अलग-अलग लोगों से करीब 12 लाख 25 हजार रु पए की ठगी की है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments