Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsPunjab में बढ़ेगा तापमान, इस बार जल्द ही निकालने पड़ेंगे AC और...

Punjab में बढ़ेगा तापमान, इस बार जल्द ही निकालने पड़ेंगे AC और Cooler

Punjab में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब गर्मी बढ़ने लगेगी।

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब गर्मी बढ़ने लगेगी। पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है और कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं हो रहा है। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने लगेगी। लेकिन फिलहाल रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

आने वाले दिनों में पंजाब में आसमान साफ ​​रहेगा। जिसके कारण धूप खिलेगी और तापमान बढ़ेगा। अगले 4 से 5 दिनों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिसके बाद पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा। फिलहाल पंजाब के शहरों में तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। केवल बठिंडा में ही 29.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रात में पंखों की गति कम हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments