Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsLudhiana में हाइब्रिड मॉडल पर 1000 बैड का सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल खोलने का...

Ludhiana में हाइब्रिड मॉडल पर 1000 बैड का सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल खोलने का प्रपोजल

अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल 18 मार्च को सिविल अस्पताल की अपग्रेडेड सेवाओं का उद्घाटन करने आ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल 18 मार्च को सिविल अस्पताल की अपग्रेडेड सेवाओं का उद्घाटन करने आ रहे हैं। उससे पहले रविवार को सेहतमंत्री डॉ. बलबीर सिंह अधिकारियों के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपग्रेडेशन वर्क का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने नशामुक्ति केंद्रों का भी दौरा किया। इस दौरान सेहतमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पहले सिविल अस्पताल का दौरा किया था, तब उनका मन बहुत दुखी हुआ था क्योंकि यहां पर चूहों की समस्या थी। लिफ्टें चल नहीं रही थी। पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं थी। बाथरूम भी ठीक हालत में नहीं थे लेकिन सरकार व सांसद संजीव अरोड़ा के प्रयासों से अस्पताल में बहुत अधिक सुधार हुए हैं।

अब यह अस्पताल स्टेट का बेहतरीन अस्पतालों में से एक होगा, जिसमें कार्पोरेट अस्पतालों की तर्ज पर सेवाएं मिलेंगी। यहां पर आईसीयू व बच्चों के लिए एनआईसीयू भी शुरू किया जा रहा है। सेहतमंत्री ने जानकारी दी कि लुधियाना में दो मैडीकल कालेज पहले से ही चल रहे हैं।

अब ईएसआई व एक अन्य संस्थान के मैडीकल कालेज खुलने जा रहे हैं। सेहतमंत्री ने कहा कि सरकार लुधियाना में हाइब्रिड मॉडल के तहत एक हजार बैड का सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल खोलने पर विचार कर रही है, जिसमें से पांच सौ बैड पेड होंगे, जबकि पांच सौ बैड पर सुविधाएं पंजाब के मरीजों के लिए तो फ्री होंगी लेकिन सरकार उसका भुगतान करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments