Monday, October 19, 2026
HomeLatest NewsIPL 2025 के लिए KKR में शामिल हुआ ये खिलाड़ी, लेंगे Umran...

IPL 2025 के लिए KKR में शामिल हुआ ये खिलाड़ी, लेंगे Umran Malik की जगह

चोटिल तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को आईपीएल 2025 के लिए अपने दल में शामिल किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने चोटिल तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को आईपीएल 2025 के लिए अपने दल में शामिल किया है।

मलिक ने आखिरी बार आईपीएल 2024 में कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला था, तब उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ़ से सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। वहीं सकारिया भी चोट से वापस आ रहे हैं।

उन्होंने फरवरी 2024 में सौराष्ट्र के लिए कोई रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। मलिक हालिया समय में लगातार चोटिल रहे हैं, जिसके कारण वह 2024-25 का पूरा घरेलू सीजन नहीं खेल पाए।

उन्होंने अब तक आठ टी20 में 10.48 की इकॉनमी से रन देते हुए 11 विकेट लिए हैं। वहीं सकारिया ने भी भारत के लिए दो टी20 खेला है, जिसमें उनके नाम 9.27 की इकॉनमी से रन देते हुए एक विकेट है। केकेआर गत विजेता है और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन का पहला मैच खेलना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular