Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में Ice Factory में गैस लीक, मची अफरा-तफरी, मौके पर...

Jalandhar में Ice Factory में गैस लीक, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Jalandhar के मकसूदां इलाके से सटे आनंद नगर में एक आईस फैक्ट्री से गैस लीक होने की खबर सामने आई है।

जालंधर के मकसूदां इलाके से सटे आनंद नगर में एक आईस फैक्ट्री से गैस लीक होने की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालातों को काबू करने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल रूम के डिप्टी डायरेक्टर मौके पर पहुंचे और निवासियों की शिकायत सुनने के बाद उन्होंने तुरंत बर्फ फैक्ट्री से बची हुई गैस को सोखने के आदेश दिए।

डिप्टी डायरेक्टर गुरजंट सिंह ने कहा कि जब इस जगह पर यह फैक्ट्री स्थापित की गई थी, तब इस इलाके की आबादी बहुत कम थी, लेकिन अब मानव जीवन को ध्यान में रखते हुए इस फैक्ट्री को इस जगह से शिफ्ट करने और फैक्ट्री से बची हुई गैस को सोखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं और फैक्ट्री को बंद करने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments