Saturday, September 5, 2026
HomeLatest NewsJalandhar Police ने चंद घंटों में सुलझाया Murder Case, 3 गिरफ्तार

Jalandhar Police ने चंद घंटों में सुलझाया Murder Case, 3 गिरफ्तार

Jalandhar Police  ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

होशियारपुर रोड पर शेखे गांव के पास  एक व्यक्ति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वहीं इस मामले में देहात पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान राकेश मंडल पटेल के रूप में हुई है। वहीं जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले मृतक राकेश मंडल पटेल के साथ शराब पी थी। इस दौरान सभी के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने राकेश मंडल की हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षवर उर्फ विक्रम उर्फ शेवर कुमार निवासी बलरामपुर, उत्तर प्रदेश, शिव कुमार निवासी दुर्गापुर उत्तर प्रदेश और वीरू निवासी कंगराम छोटका, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार को घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है।

साथियों के साथ मिलकर किया कत्ल 

पुलिस ने फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों में मुख्य आरोपी विक्रम था। विक्रम को शक था कि मृतक ने उसके परिवारिक सदस्य के साथ छेड़छाड़ की थी। इस शक के कारण उसने साथियों के साथ मिलकर कत्ल कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस 

जानकारी के अनुसार सभी आरोपी एक ही फैक्टरी में काम करते थे। जांच में अभी तक कोई अपराधिक मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है  है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular