पंजाब सरकार की नशा कारोबारियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई जारी है।
पंजाब सरकार की नशा कारोबारियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई जारी है। अब ताजा मामला जालंधर से सामने आया है, जहां एक ढाबे पर पीला पंजा चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर के काजी मंडी के पास के इलाके में बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिली।



पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस पर हमला करने का मामला भी दर्ज किया गया है। आज पुलिस ने जालंधर नगर निगम की मदद से ढाबे पर पीला पंजा चला दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में नगर निगम के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसके बाद और जानकारी सांझा की जाएगी।