Monday, June 15, 2026
HomeLatest Newsमहाशिवरात्रि पर जानें बैंक खुले हैं या बंद? देश के सभी राज्यों...

महाशिवरात्रि पर जानें बैंक खुले हैं या बंद? देश के सभी राज्यों की सूची यहां देखिए

बुधवार, 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है।

बुधवार, 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बैंकों की छुट्टी आपके राज्य पर निर्भर करेगी। उदाहरण के लिए, नोएडा और गाजियाबाद में बैंक बंद रहेंगे, जबकि दिल्ली में बैंक खुले रहेंगे। यहां हम आपको प्रत्येक राज्य में बैंक अवकाश की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
क्या है व्यवस्था
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और राज्य सरकारों द्वारा तय किए गए क्षेत्रीय अवकाश कैलेंडर के कारण कुछ राज्यों में आज यानी महाशिवरात्रि के दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले, ग्राहकों को अपने राज्य में बैंक अवकाश की जानकारी ज़रूर ले लेनी चाहिए। यह जानना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं।
राज्यवार अवकाश कैलेंडर होता है जारी
RBI अपने अवकाश कैलेंडर में राज्यवार छुट्टियों की सूची प्रकाशित करता है। इस सूची में सभी राष्ट्रीय और स्थानीय छुट्टियों के साथ-साथ रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को भी बैंकों की छुट्टी होती है। अगर RBI की छुट्टियों की सूची में कोई और छुट्टी घोषित नहीं है, तो पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सभी बैंक शाखाएं खुली रहती हैं।
किस राज्य में बैंक बंद
26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि की वजह से गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। मतलब कि आज इन राज्यों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
कहां बैंक खुले रहेंगे
आज यानी 26 फरवरी, 2025 को त्रिपुरा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार और मेघालय जैसे राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। इन राज्यों में आप सामान्य बैंकिंग कार्य कर सकेंगे।
हिंदुओं का बड़ा त्योहार
महाशिवरात्रि भगवान शिव के सम्मान में मनाया जाने वाला एक वार्षिक हिंदू त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments