Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsNew Zealand ने Pakistan को 60 रनों से दी मात, टॉम लाथम...

New Zealand ने Pakistan को 60 रनों से दी मात, टॉम लाथम ने खेली शानदार पारी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुक़ाबला गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुक़ाबला गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मुक़ाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान के लिए राहत की बात है कि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ फिट हो गए हैं और वह इस मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस के दौरान बताया कि मैट हेनरी इस मैच का हिस्सा होंगे। न्यूजीलैंड ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी के संन्यास के बाद नए खिलाड़ियों के साथ उतरी है। केन विलियमसन ट्रंपकार्ड हैं और उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड को पहला आईसीसी खिताब दिला सकेंगे। वहीं, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में खिताब के बचाव के लिए उतरेगी।

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने दावा किया है कि टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं है और टीम सुनिश्चित करेगी कि पहले की गई गलतियों को नहीं दोहराया जाए। बाबर ने मैच से पहले कहा, किसी तरह का दबाव नहीं है। अतीत में जो हुआ वो पहले की बात है। हमने उन बातों पर चर्चा की है कि पहले क्या गलतियां हुई है और हमने उस पर काम किया है।

न्यूजीलैंड ने 60 रनों से जीता मुक़ाबला:-

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में 60 रनों से हराकर जीत से शुरुआत की। न्यूजीलैंड ने टॉम लाथम और विल यंग के शतकों से 50 ओवर में पांच विकेट पर 320 रन बनाए थे। जवाब में गत चैंपियन पाकिस्तान की पूरी टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए खुशदिल शाह और बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहे।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर और विलियम ओ रुर्के ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मैट हेनरी को दो और माइकल ब्रेसवेल तथा नाथन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 69 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। बाबर आजम ने 90 गेंदों पर 64 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी काफी धीमी रही जिससे बल्लेबाजों पर रन गति बढ़ाने का दबाव बढ़ा। खुशदिल ने अंत में कुछ शॉट लगाए, लेकिन वह भी 49 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए बाबर और खुशदिल के अलावा सलमान आगा ने 24 रन, सऊद शकील ने 6, मोहम्मद रिजवान ने 3, तैयद ताहीर ने 1, शाहीन अफरीदी ने 14, नसीम शाह ने 13 और हारिस रऊफ ने 19 रन बनाए।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने विल यंग और टॉम लाथम के शतक तथा ग्लेन फिलिप्स के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। यंग ने लाथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई जिससे न्यूजीलैंड की पारी संभली। यंग 113 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टॉम लाथम 104 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के के दम पर 118 रन बनाकर नाबाद लौटे। फिलिप्स भी पचासा लगाने में सफल रहे और 39 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रऊफ को दो-दो विकेट मिले, जबकि स्पिनर अबरार अहमद ने एक विकेट झटका।

न्यूजीलैंड की पारी समाप्त:-

न्यूजीलैंड ने विल यंग और टॉम लाथम के शतक तथा ग्लेन फिलिप्स के अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में पांच विकेट पर 320 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था और एक समय कीवी टीम ने 73 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यंग ने लाथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई जिससे न्यूजीलैंड की पारी संभली। इन दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़े और टीम को मुश्किल से उबारा।

यंग 113 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टॉम लाथम 104 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के के दम पर 118 रन बनाकर नाबाद लौटे। यंग के बाद लाथम ने फिलिप्स के साथ मिलकर पारी को गति दी। फिलिप्स भी पचासा लगाने में सफल रहे और 39 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा डेवोन कॉनवे ने 10 और केन विलियमसन ने 1 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रऊफ को दो-दो विकेट मिले, जबकि स्पिनर अबरार अहमद ने एक विकेट झटका।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-

पाकिस्तानः फखर जमां, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैयब ताहीर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

न्यूजीलैंडः डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ रुर्के।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular