Monday, July 13, 2026
HomeLatest News20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का...

20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, CM की रेस में ये नाम सबसे आगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 12 दिन बाद, 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 12 दिन बाद, 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा।
भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं किया है। इसके लिए पार्टी ने 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है, जहां मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

पहले यह खबर आई थी कि भाजपा विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को होगी और 18 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा, लेकिन बाद में इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया। इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

पीएम मोदी समेत 20 राज्यों के CM होंगे शामिल

भाजपा के सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।
इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के लिए भाजपा में चर्चा तेज हो गई है और कई प्रमुख नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

प्रवेश वर्मा

दिल्ली की नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा सबसे आगे हैं। उनका नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में प्रमुख रूप से लिया जा रहा है।
आशीष सूद
दिल्ली भाजपा के महासचिव और जनकपुरी के विधायक आशीष सूद का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में है। वे केंद्रीय नेताओं के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के लिए जाने जाते हैं।
रेखा गुप्ता
महिला चेहरा के रूप में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में माना जा रहा है। उनका नाम भी चर्चित हो रहा है।
विजेंदर गुप्ता
रोहिणी से विधायक विजेंदर गुप्ता, जो दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं, उनके नाम की भी चर्चा हो रही है।

सतीश उपाध्याय
मालवीय नगर से विधायक और भाजपा के एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा सतीश उपाध्याय भी इस रेस में शामिल हैं। वे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं और पार्टी में एक मजबूत पहचान रखते हैं।

समारोह में 16 हजार लोगों की बुलाने की योजना 

भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के 12 से 16 हजार लोगों को बुलाने की योजना बनाई है। कार्यक्रम की व्यवस्था की देखरेख के लिए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेताओं ने आज शाम दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बैठक की और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular