Monday, August 31, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में SDM की गाड़ी का Accident, मां-बेटे की मौत

पंजाब में SDM की गाड़ी का Accident, मां-बेटे की मौत

तरनतारन जिले के गांव लौहुका से बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

तरनतारन जिले के गांव लौहुका से बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। दरअसल वाहनों की टक्कर में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पट्टी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 युवक तरनतारन जा रहे थे। इस दौरान पट्टी की ओर से एस.डी.एम. भट्टी प्रीत इंदर सिंह की गाड़ी से उनके मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई और भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गया। भतीजे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस हादसे में एस.डी.एम. भी घायल हो गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular