Monday, August 31, 2026
HomeLatest NewsAmerica से डिपोर्ट होकर आया पंजाबी गिरफ्तार, पैसा कमाने के चक्कर में...

America से डिपोर्ट होकर आया पंजाबी गिरफ्तार, पैसा कमाने के चक्कर में किया बड़ा कांड

कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है।

फ्रांस से चल रहे इस  ड्रग नैटवर्क में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया  है और  उनके कब्जे से 2.25  किलो  हैरोइन, 1 लाख  रुपए  की ड्रग मनी और एक पिस्तौल  बरामद  की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में किरतपाल सिंह, करणवीर सिंह, सुखदीप सिंह, प्यारा सिंह और पंकज वर्मा शामिल है। यह खुलासा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान किया। इस संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए, पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में किरतपाल सिंह, करनवीर सिंह, सुखदीप सिंह, प्यारा सिंह  और पंकज वर्मा शामिल हैं। ये सभी युवा गुरदासपुर फतेहगढ़ चूड़ीयां  के रहने वाले और  काफी देर से नशे के नैटवर्क में शामिल है। कर्नवीर सिंह संयुक्त राज्य अमेरिका जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रास्ते में ही डिपोर्ट हो गया और फिर नशा  तस्करी के  कारोबार में पड़ गया।

पाक में बैठे तस्करों के संपर्क में था गिरोह का हैंडलर सिकंदर

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तस्करी का यह नेटवर्क फ्रांस से चल रहा था, जहां से गिरोह का हैंडलर सिकंदर सिंह पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में था और पाकिस्तान के संमालगढ़ से ड्रोन के जरिए हैरोइन व हथियारों की खेप गुरदासपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भेजी जाती थी, जिसके बाद यह खेप गिरफ्तार किए गए तस्कर अलग-अलग क्षेत्र में बैठे सप्लायर व डीलरों को पहुंचाते थे और वहीं से नेटवर्क आगे बढ़ाया जाता था। फिलहाल सभी आरोपियों को माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है। अभी तक पता चला है कि गिरफ्तार किए गए किरतपाल और पंकज वर्मा के खिलाफ पहले भी अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से गहन जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular