Monday, August 31, 2026
HomeLatest NewsPunjab Congress के दावे पर CM मान का पलटवार, पूछा- ‘दिल्ली में...

Punjab Congress के दावे पर CM मान का पलटवार, पूछा- ‘दिल्ली में आपके कितने विधायक’?

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के विधायक-मंत्रियों की बैठक पर सीएम भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कपूरथला हाउस में पंजाब के सीएम भगवंत मान उनके मंत्रियों और विधायकों-सांसदों के साथ बैठक की।
मीटिंग करीब आधे घंटे चली। मीटिंग में मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रेस वार्ता कर मीटिंग के बारे में बताया।
मान ने कहा कि पंजाब के हमारे साथियों ने दिल्ली में बहुत मेहनत की। सभी मंत्री और विधायक यहां पहुंचे थे। मान ने कहा पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। चाहे वो बिजली, शिक्षा, मेडिकल, सड़कें बनाना ही क्यों न हो।
10 साल में दिल्ली के लोग भी कह रहे हैं कि हमने पहले ऐसा काम नहीं देखा। दिल्ली की तर्ज पर हमने पंजाब में आम आदी पार्टी क्लीनिक खोले। इनकी संख्या करीब 850 से अधिक हैं। हम गुंदागर्दी की राजनीति नहीं करते। दिल्ली का फतवा सिर माथे पर है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, मैं प्रताप सिंह बाजवा से पूछूंगा कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं? पंजाब की कानून-व्यवस्था ज्यादातर राज्यों से बेहतर है। सीमावर्ती राज्य होने के कारण हमें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और हम ऐसा कर रहे हैं।
वहीं दिल्ली चुनाव में हार पर मान ने कहा यहां गुंडागर्दी और पैसा चला। हमें हर घंटे चुनाव आयोग के पास जाना पड़ा। हम प्यार से जीतने वाले है।
चुनाव आयोग को बताना पड़ता था कि वे जैकेट बांट रहे हैं, पैसा बांट रहे हैं। हमने हर गारंटी लिखकर दी है। मान ने कहा कि हमने पंजाब में टोल प्लाजा बंद किए। इससे पंजाब के लोगों के 62 लाख रुपये बचे। मल्टी पेंशन को बंद किया।
पंजाब का लाॅ एंड ऑर्डर ठीक
सीएम ने कहा कि विपक्ष पिछले 3 साल से ऐसा बोल रहा, उनसे पूछ लो, दिल्ली में उनके कितने विधायक है? वो तो शुरू से कह रहे हैं 30 आ रहे हैं, 40 आ रहे हैं।
पंजाब का लाॅ एंड ऑर्डर ठीक नहीं होता तो इतनी बड़ी कंपनियां नहीं आती। हमने खून पसीने से पार्टी बनाई है। इन्हें बोलने दो। मान ने कहा कि हम पंजाब को ऐसा माॅडल बना देंगे कि इसे पूरा देश देखेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular