Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsभारत ने इंग्लैंड को 4 विकटों से दी मात, गेंदबाजों के बाद...

भारत ने इंग्लैंड को 4 विकटों से दी मात, गेंदबाजों के बाद शुभमन और अक्षर चमके

भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।

 यशस्वी जायसवाल इस मैच से वनडे में डेब्यू करेंगे। उन्हें भी हर्षित के साथ टीम की कैप पहनाई गई । यशस्वी को कप्तान रोहित शर्मा, जबकि हर्षित को अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने डेब्यू कैप पहनाई।
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। रोहित ने टॉस के दौरान बताया कि विराट कोहली इस मैच में नहीं खेलेंगे। भारतीय कप्तान ने कहा कि कोहली के घुटने में चोट है, जिस कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे।
कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाह रहेगी। यह दोनों स्टार खिलाड़ी पिछले महीने रणजी ट्रॉफी में भी खेले थे, लेकिन उसमें भी असफलता ही उनके हाथ लगी थी। अब वह उस प्रारूप में वापसी करेंगे जिसमें उन्होंने वर्षों तक अपना दबदबा बनाए रखा था।
भारत ने जीता मुकाबला:-
भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 47.4 ओवर में 248 रन बनाए।
जवाब में भारत ने 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। वनडे विश्व कप 2023 के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सात वनडे मैच गंवाए हैं। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे वनडे में जीत के साथ अजेय बढ़त बनाने पर होगी। यह मुकाबला कटक में नौ फरवरी को खेला जाएगा।
इंग्लैंड ने बनाए 248 रन :-
डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर रवींद्र जडेजा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 47.4 ओवर में इंग्लैंड को 248 रन पर ऑलआउट कर दिया। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर और जैकेब बेथेल ने अर्धशतक जड़े जिस कारण टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। भारत की ओर से हर्षित और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और फिल सॉल्ट तथा बेन डकेत ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। सॉल्ट के रन आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और हर्षित ने भारतीय टीम की वापसी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इसके बाद बटलर ने सधी हुई बल्लेबाजी कर इंग्लैंड को संभाला, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम फिर लड़खड़ाई। हालांकि, बेथेल टिके रहे और उन्होंने पचासा जड़ा। पर बेथेल के आउट होने के बाद शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। इंग्लैंड के लिए बटलर ने 52 रन, बेथेल ने 51 रन, सॉल्ट ने 43 रन और डकेत ने 32 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।
इंग्लैंड भी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उचित टीम संयोजन तैयार करने पर ध्यान देगा। उसे आईसीसी टूर्नामेंट से पहले अपनी कमजोरियों को जल्द से जल्द दूर करना होगा। उसे इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।
इंग्लैंड की टीम में जो रूट को छोड़कर अधिकतर वही बल्लेबाज हैं जिन्हें टी20 सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। विकेटकीपर जेमी स्मिथ पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले दो वनडे से बाहर रह सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-
इंग्लैंडः बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथेल, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments