Saturday, August 29, 2026
HomeLatest Newsजालंधरवासियों के लिए खुशखबरी! मुंबई से जालंधर Adampur Airport के लिए नई...

जालंधरवासियों के लिए खुशखबरी! मुंबई से जालंधर Adampur Airport के लिए नई उड़ान जल्द होगी शुरू

जालंधरवासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए मुंबई से जालंधर के लिए नई उड़ान शुरू करने का फैसला किया है। यह सेवा मार्च से शुरू होगी और सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी।
जालंधर के आदमपुर हवाई अड्डे के निदेशक पुष्पेंद्र कुमार निराला ने बताया कि इंडिगो की यह नई उड़ान 186 सीटों की क्षमता वाली होगी, जिससे यात्रियों को इस मार्ग पर सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। जालंधर पंजाब का एक प्रमुख व्यापारिक एवं सांस्कृतिक केंद्र है, जिसके लिए यह सीधी हवाई सेवा व्यापारियों, यात्रियों एवं एनआरआई के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा होगी आसान
इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि इस नई सेवा से दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा आसान हो जाएगी और यात्रा का समय भी कम हो जाएगा। यह उड़ान उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगी जो तेज और सुविधाजनक कनेक्शन चाहते हैं। यात्रा की पूरी जानकारी और टिकट बुकिंग जल्द ही इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट और बुकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular