जालंधर का मशहूर Kulhad Pizza Couple अब इंग्लैंड पहुंच गया है।
हमेशा विवादों में रहने वाला जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) अब इंग्लैंड पहुंच गया है। इसकी पुष्टि खुद सेहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके की है। जहां पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर पहुंचने का अपना एक वीडियो पोस्ट किया था और अब उन्होंने कार में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सेहज अरोड़ा यहां पहुंचने के बाद अपने काम की जानकारी शेयर कर रहे हैं।
यहां पहुंचने पर पिज्जा कपल ने साउथ हॉल स्थित गुरुघर में मत्था टेका और ईश्वर का धन्यवाद किया। इस दौरान वह गुरुद्वारा पार्किंग में भारी संख्या में गाड़िया खड़ियां देख हैरान रह गए। गुरुद्वारा साहिब में गुरप्रीत अपने बच्चे के साथ दिखाई दी, जहां दोनों ने बताया कि यूके में आने के बाद उनके बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी, दरअसल उसे जुकाम हो गया था, फिलहाल अब वह थोड़ा ठीक है।
आपको बता दे कि, इससे पहले, पिज्जा कपल ने हवाई अड्डे से एक वीडियो सांझा किया था, जो उनके यूके रवाना होने का सबूत प्रतीत होता था। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल सेहज अरोड़ा और गुरप्रीत के इंग्लैंड शिफ्ट होने की खूब चर्चा हो रही है।
दंपति ने अमृतसर एयरपोर्ट से अपने बच्चे के साथ विदेश जाते हुए वीडियो शेयर किए। ये भी बता दें कि इस जोड़े द्वारा बनाए गए अश्लील वीडियो को लेकर विवाद हुआ था। सहज अरोड़ा के पगड़ी पहनने को लेकर भी विवाद हुआ था। निहंगों ने सहज अरोड़ा को धमकाया। इसमें कहा गया कि या तो वह वीडियो बनाना बंद कर दें या पगड़ी पहनना बंद कर दें। इस प्रकार, लोगों की अनेक धमकियों और ट्रोलिंग के बाद, उन्होंने ब्रिटेन जाने का निर्णय लिया।