गोराया/जालंधर
पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने आज नगर काउंसिल कार्यालय गोराया में शहर की साफ-सफाई का जायजा लिया और सफाई कर्मचारियों की मांगों संबंधी विशेष बैठक की।

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए किए जा रहे उपक्रमों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में स्थित कूड़े के डंपों की भी समय-समय पर सफाई करवाई जाए ताकि कूड़े के सही तरीके से निपटारे को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहरों और कस्बों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।सफाई कर्मचारियों की मांगों के संबंध में बोलते हुए चेयरमैन श्री ग्रेवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री, पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली प्रांतीय सरकार सफाई कर्मचारियों की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं और इनकी भलाई के लिए पंजाब सरकार दृढ़ वचनबद्ध है। उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमीशन द्वारा भी प्रदेश की नगर निगमों, नगर काउंसिलों और नगर पंचायतों में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की बेहतरी के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कमीशन द्वारा इन कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को सरकार तक पहुंचाकर योग्य समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने गुराया शहर में स्थित विभिन्न कूड़ा डंपों का निरीक्षण भी किया।
श्री ग्रेवाल गोराया शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर नतमस्तक भी हुए और प्रदेश की खुशहाली तथा प्रगति के लिए अरदास की। इस मौके पर उनका विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा गर्मजोशी से सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी धर्मों का बराबर सम्मान करती है और प्रदेश में सद्भावना तथा भाईचारे की साझ वाली माहौल सृजित करने के लिए दृढ़ संकल्प है। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा तहसीलदार गुरप्रीत सिंह, कार्य साधक अफसर बिक्रमजीत मनप्रीत लक्की, साई सलीम जी और बाबा बिंदरी जी भी मौजूद थे।





