Friday, October 30, 2026
HomeLatest Newsस्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन...

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट – जालंधर

जालंधर :

शहर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने स्कूलों में पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बम डिस्पोजल टीम और अन्य पुलिस टीमों ने स्कूल परिसरों की बारीकी से जांच की। हालांकि, चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने मंडी रोड स्थित सेंट सोल्जर स्कूल में भी चेकिंग की।

मौके पर पहुंचे एसीपी नॉर्थ करनैल सिंह ने बताया कि तीन स्कूलों को धमकी भरी ईमेल भेजी गई थी। इनमें दयानंद मॉडल स्कूल, सिटी पब्लिक स्कूल और सेंट सोल्जर स्कूल शामिल हैं। ईमेल में बम होने की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों की जांच करवाई। एसीपी ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। स्कूलों में चेकिंग के समय बच्चे अपनी कक्षाओं में ही मौजूद थे और स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस का तकनीकी सेल ईमेल की जांच कर रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि धमकी भरी मेल कहां से भेजी गई थी। इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी ने कहा कि कुछ शरारती तत्व इस तरह की धमकी भरी ईमेल भेजकर लोगों में डर का माहौल पैदा करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने अभिभावकों और आम लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस बच्चों और स्कूलों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular