Wednesday, August 12, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, 13 अगस्त...

जालंधर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, 13 अगस्त को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल

जालंधर: 15 अगस्त को होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जालंधर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम पहुंचकर समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

समारोह में सुरक्षा, पार्किंग, साफ-सफाई, बैठने, पेयजल, बिजली, फायर ब्रिगेड और मेडिकल सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए स्टेडियम में प्रवेश और यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखने पर जोर दिया गया है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से मास पीटी शो और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद परिवारों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से 13 अगस्त को समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular