Saturday, August 8, 2026
HomeLatest Newsचंबा में दर्दनाक बस हादसा: खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस,...

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में मातम पसरा दिया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। चालुज मोड़ के पास अचानक चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

4 पुरुष और 3 महिलाओं की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में बस का चालक और परिचालक भी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

कई घायलों की हालत गंभीर

घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular