Tuesday, September 15, 2026
HomeLatest Newsआप’’ का नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 शनिवार को, देश भर के लोग...

आप’’ का नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 शनिवार को, देश भर के लोग रखेंगे अपने विचार- केजरीवाल

नई दिल्ली, 31 जुलाई 2026

आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को दिल्ली के कॉस्टीट्यूशन क्लब में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आयोजन किया जाएगा। इस टाउनहॉल में ई-20 से प्रभावित देश भर लोग ऑननलाइन या ऑफलाइन शामिल होकर अपने विचार रखेंगे। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए और ई-20 पर “निर्णय” लेने के लिए मेरे साथ देश की एक जानी मानी शख्सियत मौजूद होगी। उन्होंने देश के लोगों से अपील की है कि आप भी अपनी बात रखने के लिए टाउनहॉल में ऑफलाइन या ऑनललाइन जरूर जुड़ें।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ई-20 पेट्रोल से गाड़ियों पर पड़ रहे असर के मुद्दे को लगातार उठा रही है। केंद्र सरकार ई-20 को पुरानी गाड़ियों के लिए भी सुरक्षित बता रही है, जबकि इसके इस्तेमाल से पुरानी गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज भी गिर रही है। इस बाबत ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में स्थित 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को पत्र लिखकर उन्हें लिखित में स्पष्ट करने की भी अपील की थी कि क्या ई-20 पुरानी गाड़ियों के लिए सुरक्षित है, क्या इसके इस्तेमाल से गाड़ियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उन्होंने पूछा था कि अगर ई-20 के इस्तेमाल से गाड़ियां खराब होती हैं तो उसका हर्जाना कौन देगा? अरविंद केजरीवाल के इस पत्र का किसी भी ऑटो निर्माता कंपनी ने जवाब नहीं दिया है। हलांकि 9 कंपनियों ने अरविंद केजरीवाल के साथ हुई मीटिंग में मौखिक तौर पर बताया कि ई-20 पुरानी गाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है।

वहीं, बीते सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर ई-20 के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा करने को लेकर नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई-20 आयोजित करने का एलान किया था। इसमें ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से लोग जुड़ सकते हैं। पार्टी ने ऑनलाइन जुड़ने के लिंक जारी किया था। हजारों लोगों ने टाउनहॉल से ऑनलाइन जुड़ने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है, जबकि दिल्ली और एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग टाउनहॉल में फिजिकली शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular