भारत – इंग्लैंड क्रिकेट सीरीज शुरू होने जा रही है ,इससे पहले भारत ने आयरलैंड के साथ दो टी -टटवेंटी मैच खेले थे जिसमे अय्यर की कप्तानी में भारत को दोनों मैचों में हार का मुँह देखना पड़ा था ,अब, टीम इंडिया पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड जाने के लिए तैयार है, जिसके बाद वनडे मैच होंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 1 जुलाई को होगी शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 1 जुलाई, बुधवार को शुरू होगी। सीरीज का दूसरा मैच शनिवार, 4 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार, 7 जुलाई को खेला जाएगा ,चौथा मैच गुरुवार, 9 जुलाई को खेला जाएगा और सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा, जिसके साथ सीरीज का अंत होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई को होगी शुरू
भारतीय टीम का दौरा इसके बाद भी खत्म नहीं होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज बहुत महत्वपूर्ण होने जा रही है। पहला मैच मंगलवार, 14 जुलाई ,दूसरा वनडे गुरुवार, 16 जुलाई और सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार, 19 जुलाई को होगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर नजर आएंगे, जिसके कारण इस सीरीज को लेकर पहले ही उत्साह बढ़ रहा है। शुभमन गिल वनडे में टीम की कप्तानी करेंगे।



