Tuesday, June 23, 2026
HomeLatest News"नशेडियों के अड्डों पर चला प्रशासन का पीला पंजा: एसएसपी डॉ. दर्पण...

“नशेडियों के अड्डों पर चला प्रशासन का पीला पंजा: एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया की सख्त कार्रवाई को मिला जनता का भारी समर्थन”

खन्ना: पंजाब सरकार के इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए खन्ना पुलिस द्वारा की जा रही निरंतर कार्रवाई का जनता दिल खोलकर स्वागत कर रही है। जिला पुलिस प्रमुख (SSP) डॉ. दर्पण अहलूवालिया के नेतृत्व में, खन्ना में नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे स्टेशन के निकट स्थित वीरान खंडहरों और खाली इमारतों पर प्रशासन का ‘पीला पंजा’ (बुलडोजर) चला।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया इन स्थानों के विरुद्ध लंबे समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि यहाँ नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस और नागरिक प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान इन खंडहरों को पूरी तरह साफ कर दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि नशा मुक्ति के लिए केवल तस्करों को पकड़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन ठिकानों को भी नष्ट करना अनिवार्य है जहाँ ये अपराधी इकट्ठा होते हैं |
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज को नशा-मुक्त बनाने के लिए एक व्यापक जन आंदोलन है。 इस पहल के अंतर्गत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे अन्य संभावित ठिकानों की भी पहचान की जा रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments