Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest Newsपंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसी का बड़ा ऑपरेशन, दो हैंडलर गिरफ्तार, हैंड...

पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसी का बड़ा ऑपरेशन, दो हैंडलर गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड बरामद…

अमृतसर: पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने सीमा पार के हैंडलर्स से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं।
विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर रची जा रही थी साजिश
शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी विदेशी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में थे और उन्हीं के दिशा-निर्देशों पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में हैंड ग्रेनेड की बरामदगी इस बात का साफ संकेत है कि पंजाब की अमन-शांति को भंग करने के लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular