भारतीय टीम जुलाई में पांच मैचों की टी-20आई (T20I) सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। टी-20आई सीरीज 1 जुलाई से शुरू होने वाली है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टी-20 मैचों के समय को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कुछ टी-20 मैचों का समय बदल दिया गया है,तीन मुकाबले पहले भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होने थे,अब एक घंटा पहले, रात 10:00 बजे शुरू होंगे। यह फैसला दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए लिया गया है


