Sunday, June 14, 2026
HomeLatest NewsAmritsar : जोर लगाके हईशा… बंस के अंदर बैठे कैदी, पुलिसवाले लगाते...

Amritsar : जोर लगाके हईशा… बंस के अंदर बैठे कैदी, पुलिसवाले लगाते रहे गाड़ी को धक्का

अमृतसर में कैदियों को ले जा रही पुलिस बस खराब होने पर पुलिसकर्मियों को धक्का लगाते देखा गया.

अमृतसर के खजाना गेट के बाहर एक हैरान करने वाला नजारा दिखा. कैदियों को कोर्ट ले जा रही पुलिस बस अचानक रास्ते में खराब हो गई. इस दौरान पुलिसकर्मियों को खुद बस से उतरकर उसे धक्का लगाते हुए देखा गया. इस घटना का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मचारी कैदियों से भरी बस को चलाने के लिए हाथों से धक्का लगा रहे हैं. यह दृश्य सामने आने के बाद अमृतसर सेंट्रल जेल प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों का कहना है कि यह प्रशासन की लापरवाही और तैयारियों की कमी को दर्शाता है.
वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कैदियों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की नियमित जांच जरूरी है, लेकिन इस मामले में लापरवाही दिखाई दी।
जेल वैन को चार पुलिसकर्मी धक्का लगा रहे हैं।
जेल वैन को चार पुलिसकर्मी धक्का लगा रहे हैं।
वीडियो एक राहगीर द्वारा बनाई गई
यह वीडियो एक राहगीर द्वारा बनाई गई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैदियों से भरी एक जेल वैन को चार पुलिसकर्मी धक्का लगा रहे हैं, जिनमें से तीन वर्दी में हैं और एक बिना वर्दी के। यह शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां यह वीडियो रिकॉर्ड की गई है। इस वैन का नंबर PB02DY3025 है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments