Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsPunjab में आज Blackout का अलर्ट: सायरन बजते ही सभी जिलों...

Punjab में आज Blackout का अलर्ट: सायरन बजते ही सभी जिलों में छाएगा अंधेरा

सभी जिलों में प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पंजाब के सभी जिलों में आज आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी को परखने के लिए एक विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में 15 मिनट का ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। सायरन बजाकर इसकी शुरुआत की जाएगी, जिससे लोगों को सतर्क किया जाएगा।
यह अभ्यास केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। सभी जिलों में प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और लोगों को पहले ही सूचित किया जा रहा है ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न फैले।
ब्लैकआउट के दौरान क्या रहेगा बंद?
मॉक ड्रिल के दौरान जनरेटर और फ्लैशलाइट के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। बिजली विभाग प्रमुख बाजारों, सरकारी इमारतों और रिहायशी इलाकों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करेगा। हालांकि, जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
ऐसे शुरू होगा अभ्यास
ड्रिल की शुरुआत हवाई हमले जैसी चेतावनी देने वाले तेज सायरन से होगी, जो करीब दो मिनट तक बजेंगे। इसके बाद चिन्हित इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे गैर-जरूरी लाइटें बंद रखें और प्रशासन का सहयोग करें।
“ऑल क्लियर” सिग्नल से खत्म होगा अभ्यास
ड्रिल के अंत में दो मिनट तक लगातार सायरन बजाया जाएगा, जो “ऑल क्लियर” का संकेत होगा। इसके बाद सामान्य स्थिति बहाल कर दी जाएगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य सिविल डिफेंस की तैयारियों को मजबूत करना है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग दें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments