Tuesday, April 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest News‘Dhurandhar’ से एक कदम आगे निकली अल्लू अर्जुन की ‘राका’, मेकर्स ने...

‘Dhurandhar’ से एक कदम आगे निकली अल्लू अर्जुन की ‘राका’, मेकर्स ने खेला बहुत बड़ा दाव

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म राका को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं.

पैन-इंडिया फिल्मों के दौर में अब सिर्फ कहानी और स्टारकास्ट ही नहीं, बल्कि म्यूजिक को भी ग्लोबल लेवल पर तैयार करने की कोशिशें तेज हो गई हैं. पिछले कुछ दिनों से आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है. फिल्म की कहानी को तो लोगों ने पसंद किया ही है, लेकिन अभी तक फिल्म के गाने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लेकिन, अब अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ की आ रही अपडेट से ये लग रहा है कि मेकर्स म्यूजिक को लेकर भी धुरंधर को तगड़ा टक्कर देने वाले हैं.
अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर चर्चा में हैं, फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं और इस प्रोजेक्ट को काफी हाई बजट में बनाया जा रहा है. फिल्म की कास्ट को लेकर जहां अभी तक चर्चा हो रही थी, तो वहीं इसी कड़ी में फिल्म ‘राका’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का म्यूजिक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए इंटरनेशनल सिंगर्स और लिरिसिस्ट के साथ काम किया जा रहा है. इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

साउंडट्रैक को लेकर बड़ा अपडेट

दरअसल, फिल्म के म्यूजिक कंपोजर साई अभयंकर ने हाल ही में फिल्म के साउंडट्रैक को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि टीम लंबे समय से कई गानों पर काम कर रही है और एटली ने शुरुआत से ही म्यूजिक को लेकर क्लियर विजन रखा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अल्लू अर्जुन की म्यूजिक को लेकर पसंद भी एल्बम को खास बनाने में अहम भूमिका निभा रही है. साई अभ्यंकर ने खुलासा किया कि फिल्म के लिए इंटरनेशनल लेवल का एल्बम तैयार करने की प्लानिंग है.

अलग म्यूजिकल एक्सपीरियंस

‘राका’ में शामिल होने वाले गानों के लिए इंटरनेशनल सिंगर्स और लिरिसिस्ट के काम करने की बात सामने आई है. म्यूजिक को लेकर मेकर्स का ये मानना है कि दर्शकों को एक फ्रेश और अलग म्यूजिकल एक्सपीरियंस मिल सके. इस अपडेट ने फिल्म के म्यूजिक को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स पा चुका है और अब म्यूजिक को लेकर आई जानकारी ने चर्चा को और तेज कर दिया है.
फिल्म को बड़े स्केल पर तैयार किया जा रहा है और इसका टारगेट सिर्फ भारतीय दर्शक ही नहीं, बल्कि ग्लोबल ऑडियंस भी है. फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण फीमेल लीड में नजर आने वाली हैं.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments