Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsलुधियाना में चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा:खंभे से बांधकर...

लुधियाना में चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा:खंभे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवा कर घुमाया; SHO बोले- वीडियो की जांच करवाएंगे

लुधियाना के नूरवाला रोड पर लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ा।

पुलिस को सूचना देने की बजाए लोगों ने खुद ही उसे तालिबानी सजा दे दी। पहले उसे बिजली के खंभे से बांधा, फिर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसका सिर मुंडवा कर पूरे इलाके में घुमाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने ही बनाया है।
मामला थाना जोधेवाल के अधीन आते नूरवाला रोड का है। लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे उनमें काफी गुस्सा था।
लोगों ने पकड़ा व्यक्ति।
लोगों ने पकड़ा व्यक्ति।
बिजली के खंभे से बांध की लोगों ने मारपीट
गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कुछ लोगों ने मशीन से उसके बाल काटकर सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं, युवक को पूरे इलाके में पैदल घुमाया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
SHO बोले- शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई, वीडियो की करवाएंगे जांच
उधर, SHO जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच हम अपने स्तर पर भी कर रहे हैं। बाकी अभी किसी की शिकायत आई नहीं है। साथ ही, वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान भी की जा रही है। वीडियो भी वेरिफाई किया जा रहा है। कानून हाथ में लेना गलत है।
एक साल पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
बता दें कि, एक साल पहले भी लुधियाना से ऐसा मामला सामने आया था। एक फैक्ट्री मालिक ने चोरी करने का आरोप लगाते हुए महिला, उसकी 3 बेटियों और एक युवक को मुंह काला कर घुमाया था। पांचों के गले में तख्ती भी पहनाई था। तख्ती पर ‘मैं चोर हूं, मैं अपना गुनाह मान रही/रहा हूं’ लिखा हुआ था।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments