Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest Newsपटियाला के 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इलाके...

पटियाला के 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

पटियाला जिले में सुरक्षा चिंता बढ़ गई है।

बता दें कि आज पटियाला के 12 स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम धमकी मिली, जिससे बच्चों और स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी स्कूलों को खाली करवा दिया और छात्रों को सुरक्षित घरों तक पहुँचाया।
धमकी भरा ईमेल मिला
सूत्रों के अनुसार, इस बार धमकी भरा ईमेल भूपिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल, YPS और अन्य प्रमुख स्कूलों को भेजा गया था। ईमेल में स्पष्ट रूप से स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को मौके पर बुलाया और जाँच शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि छात्रों और स्टाफ को किसी भी खतरे से बचाने के लिए स्कूल परिसर खाली करवा कर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया गया।
इससे पहले, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों और कोर्ट परिसरों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जिससे राज्य भर में सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और धमकी के पीछे के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular