Thursday, August 27, 2026
HomeLatest NewsAmritsar Police की बड़ी कार्रवाई: 5 मॉडर्न पिस्तौल और 34 जिंदा कारतूस...

Amritsar Police की बड़ी कार्रवाई: 5 मॉडर्न पिस्तौल और 34 जिंदा कारतूस सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक गैर-कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 5 आधुनिक पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार बरामद किया है। बरामद हथियारों में ग्लॉक 9 एमएम, पीएक्स5 .30 बोर, टॉरस 9 एमएम, पाकिस्तान में बना ग्रेटा 9 एमएम और एक अन्य .30 बोर पिस्टल शामिल है।
डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपी सीमा पार से भेजे गए हथियारों की खेप को रिसीव करने के बाद उन्हें अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने का काम करते थे।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में अमृतसर के मकबूलपुरा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगाल रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular