Friday, October 16, 2026
HomeLatest NewsLawrence Bishnoi गैंग को सीधी धमकी! “सुधर जा, वरना अंजाम बुरा होगा”,...

Lawrence Bishnoi गैंग को सीधी धमकी! “सुधर जा, वरना अंजाम बुरा होगा”, वकील पर हुए हमले की भी ली जिम्मेदारी

 राजधानी में बीती रात हुए सनसनीखेज हमले के बाद अंडरवर्ल्ड की दुनिया में एक नए गैंग की एंट्री सामने आई है।

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर नामक बदमाशों ने ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दावा किया कि हमला उनके इशारे पर कराया गया।
सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप
पोस्ट की शुरुआत धार्मिक नारे से की गई और उसमें साफ तौर पर लिखा गया कि दीपक खत्री को निशाना बनाया गया क्योंकि वह कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के लिए “मुखबिरी और दलाली” करता है। गैंग ने यह भी आरोप लगाया कि वकील फिरौती की सेटिंग और जेल मुलाकातों के जरिए जानकारी पहुंचाता है। पोस्ट में न सिर्फ खत्री को चेतावनी दी गई, बल्कि उनके परिवार को भी धमकी दी गई। गैंग ने लिखा कि “आज बच गया, लेकिन सुधर जा, वरना अंजाम बुरा होगा।”
नए गैंग की सक्रियता से बढ़ी चिंता
राहुल फतेहपुर, नवीन बॉक्सर और सनी यामा नाम सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह गैंग पहले से सक्रिय किसी नेटवर्क से जुड़ा है या हाल ही में गठित हुआ है। सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता और लोकेशन ट्रेस करने की भी कोशिश की जा रही है।
पुलिस की जांच तेज
दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। हमलावरों की पहचान, इस्तेमाल किए गए हथियार और सोशल मीडिया अकाउंट्स की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि धमकी में जिन नामों का जिक्र है, उनका आपराधिक रिकॉर्ड क्या है और वे किस इलाके से जुड़े हैं।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular