Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsसोने-चांदी की कीमतें बढ़ी या घटीं? आने वाले हफ्ते में क्या होंगे...

सोने-चांदी की कीमतें बढ़ी या घटीं? आने वाले हफ्ते में क्या होंगे दाम, इन फैक्टर्स पर रखें नजर

सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई, वहीं चांदी ने एक बड़ी गिरावट देखी।

बीते हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई, वहीं चांदी ने एक बड़ी गिरावट देखी। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 3,381 रुपए बढ़कर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि फरवरी की शुरुआत में यह 1,48,697 रुपए प्रति 10 ग्राम था।22 और 18 कैरेट सोने का रुख

22 कैरेट सोने का दाम पिछले हफ्ते 1,36,206 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट सोने की कीमत भी 1,11,523 रुपए से बढ़कर 1,14,059 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

चांदी की कीमतों में गिरावट

चांदी के बाजार में उल्टा रुख देखने को मिला। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 20,822 रुपए घटकर 2,44,929 रुपए प्रति किलो हो गई। फरवरी की शुरुआत में यह 2,65,751 रुपए प्रति किलो थी। हाजिर बाजार में चांदी ने 4 फरवरी को 2,82,462 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर और 2 फरवरी को 2,36,496 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे 4,979.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी 76.89 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments