Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsJalandhar में हैवानियत, खाना मांग रही बच्ची को जमीन पर पटका

Jalandhar में हैवानियत, खाना मांग रही बच्ची को जमीन पर पटका

दूरदर्शन एन्क्लेव में मंगलवार रात शराबी पिता ने अपनी ही 5 साल की बेटी की हत्या कर दी।

दूरदर्शन एन्क्लेव में मंगलवार रात शराबी पिता ने अपनी ही 5 साल की बेटी की हत्या कर दी। बच्ची का कसूर इतना था कि वह खाना मांग रही थी।  शराब के नशे में चूर पिता ने इसी बात का गुस्सा खाकर बच्ची का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

PunjabKesari
जैसे ही बच्ची की मां काम से लौटी तो उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए बिना समय गंवाए आरोपी पिता के फरार होने से पहले ही मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का नाम निहारिका था। थाना 7 के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पिता की पहचान अरविंदर पुत्र प्रेम पाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और दूरदर्शन एन्क्लेव में किराए के घर में रहता है। उन्होंने बताया कि वेल्डर का काम करने वाले अरविंदर के 2 ही बच्चे थे। निहारिका पांच साल की थी जबकि छोटा बेटा डेढ़ साल का है। मां नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि अब केवल डेढ़ साल का बेटा ही उसके पास है।
जैसे पुलिस को सूचना मिली तो एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस वहां पहुंची तो नशे के कारण आरोपी से अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने बच्ची के शव पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों हवाले कर दिया है। वहीं पड़ोसी हिम्मत कुमार के बयानों पर अरविंदर खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी दिखा उसे रिमांड पर लिया है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments