Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsPunjab Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई: कपूरथला में 5 हजार की रिश्वत...

Punjab Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई: कपूरथला में 5 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

 गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम ने लगभग दो घंटे तक थाना सिटी में कार्रवाई जारी रखी।

विजिलेंस टीम ने फगवाड़ा के थाना सिटी में तैनात एएसआई सरबजीत सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि एएसआई ने थाना में दर्ज एक मामले में आरोपी पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए पैसे की मांग की थी।
सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित पक्ष ने पहले भी एएसआई से पैसे दिए थे और दोबारा उससे राशि मांगने पर उन्होंने इसकी रिकॉर्डिंग कर विजिलेंस को शिकायत दी। इसी शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने एएसआई को जैसे ही पैसे लेते पकड़ा, तत्काल अपने साथ ले लिया।
प्रारंभिक जांच और कार्रवाई
सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम ने लगभग दो घंटे तक थाना सिटी में कार्रवाई जारी रखी। यह मामला 10 नवंबर 2025 को दर्ज किए गए एक भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। एफआईआर नंबर 259 में प्यारा सिंह और नीतू के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप दर्ज हैं।
एसआई सरबजीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने इसी मामले में आरोपी पक्ष को लाभ पहुंचाने के नाम पर रिश्वत मांगी। विजिलेंस ने फिलहाल मीडिया से कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अधिकारी आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस या प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments