Tuesday, August 18, 2026
HomeLatest NewsPunjab के पूर्व गवर्नर व सीनियर कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का निधन

Punjab के पूर्व गवर्नर व सीनियर कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को उनके पैतृक शहर लातूर में निधन हो गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को उनके पैतृक शहर लातूर में निधन हो गया। परिज़न ने बताया कि पाटिल पिछले कुछ समय से बीमार थे और उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 90 वर्ष थी।
शिवराज पाटिल लोकसभा के पूर्व स्पीकर रहे हैं और केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालयों का दायित्व संभाल चुके हैं। वे लातूर लोकसभा सीट से सात बार सांसद चुने गए थे। इसके साथ ही, वे 2010 से 2015 तक पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular