Friday, August 28, 2026
HomeLatest Newsरूसी नागरिकों को फ्री मिलेगा 30 दिन का ई-टूरिस्ट वीजा, PM Modi...

रूसी नागरिकों को फ्री मिलेगा 30 दिन का ई-टूरिस्ट वीजा, PM Modi का बड़ा तोहफा

PM मोदी ने कहा कि इस नई सुविधा से ज्यादा से ज्यादा रूसी पर्यटक भारत घूमने आ सकेंगे।

भारत ने रूस के साथ दोस्ती और मज़बूत करने के लिए रूसी नागरिकों को 30 दिन का फ़्री ई-टूरिस्ट वीज़ा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही, 30 दिन का ग्रुप टूरिस्ट वीजा भी जल्द शुरू किया जाएगा। यह ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
नई सुविधा से ज्यादा रूसी पर्यटक भारत आएंगे- पीएम मोदी
PM मोदी ने कहा कि इस नई सुविधा से ज्यादा से ज्यादा रूसी पर्यटक भारत घूमने आ सकेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच सहयोग अब नए क्षेत्रों में भी बढ़ रहा है, जैसे बहुत ठंडे और कठिन इलाकों में समुद्री ट्रेनिंग। मोदी ने कहा कि भारत और रूस मिलकर भारतीय नाविकों को पोलर यानी आर्कटिक इलाके के ठंडे पानी में जहाज़ चलाने की ट्रेनिंग देंगे। इससे न सिर्फ आर्कटिक क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग बढ़ेगा, बल्कि भारत के युवाओं के लिए नए रोज़गार भी बनेंगे।
ऊर्जा और खनिजों में बढ़ता सहयोग
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र भारत-रूस संबंधों की मज़बूत नींव है। दोनों देशों ने सिविल न्यूक्लियर एनर्जी में लंबे समय से साथ काम किया है, जो साफ ऊर्जा को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि यह “विन-विन” साझेदारी आगे भी जारी रहेगी।
इसके साथ ही, दोनों देश ज़रूरी मिनरल्स (Critical Minerals) में भी सहयोग बढ़ा रहे हैं। ये खनिज साफ ऊर्जा तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग में बेहद ज़रूरी हैं। मोदी के अनुसार, इस साझेदारी से दुनिया के लिए सुरक्षित और विविध सप्लाई चेन तैयार होगी।
यूक्रेन मुद्दे पर भारत का रुख
PM मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोहराया कि भारत शुरू से ही यूक्रेन मामले में शांति का समर्थक रहा है। भारत सभी शांति प्रयासों का स्वागत करता है और भविष्य में भी मदद करने के लिए तैयार रहेगा।
आतंकवाद पर कड़ा संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस हमेशा आतंकवाद के खिलाफ साथ खड़े रहे हैं, चाहे भारत के पहलगाम जैसा हमला हो या रूस का क्रोकस सिटी हॉल हमला। उन्होंने कहा कि आतंकवाद इंसानियत पर हमला है और इसका मुकाबला दुनिया की एकजुटता से ही किया जा सकता है।
दोस्ती पर भरोसा
अंत में PM मोदी ने कहा कि भारत और रूस की मजबूत दोस्ती आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी और दोनों देशों के लिए बेहतर भविष्य तैयार करेगी।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular