एक बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है।
एक बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से सामने आ रही है। शहर में वीरवार को सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई, जब लुधियाना पुलिस की टीम का एक आतंकवादी के साथ आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि लुधियाना में पुलिस और आतंकी के बीच एनकाऊंटर हुआ है, जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना है। जानकारी अनुसार लाडोवाल टोल प्लाजा के पास एक आतंकी मुठभेड़ हुई है, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग की सूचना है। जैसे ही सूचना मिली, लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षा बलों ने कब्ज़े में ले लिया है। फायरिंग की आवाज़ें सुनाई देने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिली है कि पुलिस ने मौके से 2 हेंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं।



